Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Nov, 2025 10:33 AM

मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट लेते ही ठंड ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट लेते ही ठंड ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है। उत्तर भारत से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है। दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से भी नीचे दर्ज किया गया। कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है।
कहां सबसे ज्यादा ठंड?
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड राजगढ़ में दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 7.4°C रहा। इसके बाद इंदौर का तापमान 7.6°C तक गिरा, जो इस सीजन का सबसे कम पारा है।
मुख्य शहरों का तापमान (न्यूनतम)
राजगढ़ – 7.4°C
इंदौर – 7.6°C
भोपाल – 8.2°C
उमरिया – 8.4°C
छतरपुर (नौगांव) – 8.4°C
रीवा – 8.9°C
शिवपुरी – 9.0°C
जबलपुर – 9.9°C
बालाघाट (मलाजखंड) – 9.8°C
उज्जैन – 10.7°C
ग्वालियर – 11.4°C
आगे क्या?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले 2–3 दिनों तक ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। इससे रात और सुबह के तापमान में और गिरावट की आशंका है। कई इलाकों में पाला भी पड़ सकता है।
सावधानी जरूरी
सुबह व रात घर से निकलते समय गर्म कपड़े पहनें
बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से विशेष बचाव
धुंध बढ़ने से ट्रैफिक पर असर—वाहन धीमी गति से चलाएं।