MP Election: चुनाव में ही आती है BJP को राम मंदिर की याद- ज्योतिरादित्य सिंधिया

Edited By Vikas kumar, Updated: 24 Nov, 2018 11:12 AM

bjp gets ram temple memorial in elections  jyotiraditya scindia

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, प्रदेश में दो सौ प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनता ने बीजेपी की...

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, प्रदेश में दो सौ प्रतिशत कांग्रेस की सरकार बनेगी। जनता ने बीजेपी की रवानगी का मन बना लिया है। सिंधिया ने कहा कि, मैं काला कौआ हूं और झूठ बोलने वाली बीजेपी को काटूंगा। उन्होंने कहा कि, ये कांग्रेस-बीजेपी की नहीं जनता की लड़ाई है। पीएम ने कहा था कि, पेट्रोल डीज़ल और खाद के भाव घटाएंगे, लेकिन हक़ीक़त अलग है। 

PunjabKesari

बीजेपी पर आरोप लगाते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि, मैं कांग्रेस का सेवक हूं। हर पांच साल में बीजेपी को भगवान राम की याद आती है। सिर्फ चुनाव में बीजेपी को राम की याद आती है। ये नहीं देखते कि, गौरक्षक लोगों को मारपीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि, 11 तारीख़ को दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। मुक़ाबला क्या होने वाला है, आंखों से देख लेना।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!