10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर BJP नेता संजय यादव गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 18 Jan, 2020 02:10 PM

bjp leader sanjay yadav arrested by rajpura police

बड़वानी जिले की राजपुर थाना पुलिस ने भाजपा नेता और हिस्ट्रीशीटर संजय यादव को पकड़ने में सफलता हासिल की है। संजय यादव पिछले 10 महीने से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसपर 10 हजार...

बड़वानी(संदीप कुशवाहा): बड़वानी जिले की राजपुर थाना पुलिस ने भाजपा नेता और हिस्ट्रीशीटर संजय यादव को पकड़ने में सफलता हासिल की है। संजय यादव पिछले 10 महीने से विभिन्न मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसपर 10 हजार का इनाम भी रखा था। 

PunjabKesari

मामले में पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया कि, राजपुर थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने संजय यादव और उसके साथी रामस्वरूप चौधरी को गिरफ्तार किया गया। संजय यादव पर सेंधवा शहर थाना अंतर्गत आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 के तहत मामले दर्ज थे और वह नागलवाड़ी थाना अंतर्गत 25 (2) और 27 (1 बी) तहत फरार था पिछले 2 माह से एक विशेष टीम संजय यादव को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी।

PunjabKesari

पुलिस ने संजय यादव और उसके साथी से एक देशी लोहे की पिस्टल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, 8000 रुपए नगद जब्त किए। वहीं रामस्वरूप चौधरी से एक देसी 12 बोर का कट्टा, दो जिंदा कारतूस और करीब 3000 जब्त हुए हैं। संजय हिस्ट्रीशीटर पर पूर्व में भी करीब 47 केस दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!