भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायत! महिलाओं को प्रताड़ित करने के आरोप, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई की मांग की

Edited By meena, Updated: 30 Apr, 2026 03:43 PM

bjp mla complains to governor allegations of harassing women

मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय एक नए विवाद से घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक चिंतामणि मालवीय के...

भोपाल : मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय एक नए विवाद से घिरते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक चिंतामणि मालवीय के खिलाफ राज्यपाल से शिकायत की गई है। उन्होंने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात कर विधायक पर गंभीर आरोप लगाए और उन पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

रीना बोरासी ने बताया कि उज्जैन से पूर्व सांसद एवं बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने उज्जैन में वृद्धा महिला के घर पर कब्जा किया है। आरोप है कि विधायक ने करीब 25-30 लोगों के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला की दुकान के शटर तोड़ दिए और उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। सबूत और एफिडेविट राज्यपाल को दिए गए। उन्होंने कहा- चिंतामणी मालवीय पर कई मामले यौन शोषण के भी दर्ज है। रीना बोरासी के बताया कि उनके पास कई ऐसी महिलाएं पहुंची हैं जो लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही हैं। इनमें विक्रम विश्वविद्यालय की एक पूर्व प्रोफेसर भी है,, जिन्होंने विधायक पर चरित्र हनन और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।

आरोप है कि विधायक की प्रताड़ना से तंग आकर महिला प्रोफेसर को अपने पद से त्यागपत्र तक देना पड़ा। पीड़िता पिछले 10 साल से न्याय की गुहार लगा रही है, लेकिन रसूख और सत्ता के दबाव के चलते अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में उनकी विधायकी रद्द होना चाहिए यह मांग राज्यपाल से की गई है। महिला प्रतिनिधि मंडल ने लोकसभा की 543 सीट और मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग भी महामहिम राज्यपाल से की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!