भाजपा का इरादा महिलाओं को आरक्षण देना नहीं, OBC, SC -ST वर्ग को नुकसान पहुंचाना था…महिला आरक्षण पर कमलनाथ का बड़ा हमला

Edited By meena, Updated: 18 Apr, 2026 02:06 PM

kamal nath launches major attack on women s reservation

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को अधिकार देने के बहाने वास्तव में भारत...

भोपाल (इजहार खान) : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को अधिकार देने के बहाने वास्तव में भारत के संविधान पर चोट करना चाहती थी, जिसे कांग्रेस और विपक्ष ने एकजुट होकर नाकाम कर दिया। भाजपा का इरादा आरक्षण नहीं, हितों पर चोट करना था। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा का असली मकसद महिला आरक्षण देना नहीं, बल्कि इसके पीछे OBC, SC और ST वर्ग के हितों को नुकसान पहुंचाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गलत तरीके से परिसीमन कर दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और छोटे राज्यों के साथ अन्याय करने की योजना बना रही थी।

कांग्रेस को बताया महिला आरक्षण का असली समर्थक

पूर्व मुख्यमंत्री ने इतिहास का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण की पक्षधर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने ही पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देने की पहली बड़ी पहल की थी। कांग्रेस की नीति हमेशा समावेशी रही है, जबकि भाजपा का मौजूदा विधेयक असंवैधानिक था।

राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना

कमलनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने एकजुट होकर इस असंवैधानिक विधेयक को सदन में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त करने से रोक दिया। उन्होंने इसे संविधान की रक्षा का एक बड़ा कार्य बताते हुए कहा कि देश की जनता इस साहसिक कदम के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सभी विपक्षी सांसदों को हमेशा याद रखेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!