BJP ने प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाया, गोडसे को बताया था 'देशभक्त'

Edited By meena, Updated: 28 Nov, 2019 11:29 AM

bjp removed pragya thakur from the defense ministry committee

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को बार-बार देशभक्त बताना भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को महंगा पड़ गया। संसदीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय...

भोपाल(इजहार हसन खान): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को बार-बार देशभक्त बताना भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को महंगा पड़ गया। संसदीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति बाहर कर दिया है। आपको बता दे कि कांग्रेस भी लगातार साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थी।
 


इसके साथ ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा सत्र के दौरान होने वाले भाजपा संसदीय दल की बैठकों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भाजपा  के कार्यवाहक अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी कभी भी इस तरह के बयान या विचारधारा का समर्थन नहीं करती है।

PunjabKesari

वहीं सूत्रों की माने तो साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ पार्टी की अनुशासन समिति बड़ी कार्यवाही करेगी। उन्हें पार्टी से निष्कासित भी किया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!