MP में होली से पहले चुनावी रंग, मोदी गुलाल के साथ 64 हजार बूथ पर पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता...

Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Mar, 2024 10:45 PM

bjp state president vd sharma held a press conference

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले होली के त्यौहार पर भी सियासी रंग चढ़ने वाला है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले होली के त्यौहार पर भी सियासी रंग चढ़ने वाला है। दरअसल लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी मध्यप्रदेश में मोदी गुलाल के जरिये वोटर्स को साधने का अभियान चलाने जा रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि होली के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ता 64 हजार बूथों पर मोदी गुलाल के साथ हर घर में दस्तक देंगे और हर घर मे मोदी की राम राम पहुचायेंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि ये कार्यक्रम प्रदेश में बूथ स्तर तक चलाया जाएगा, जिसमें विशेष तौर पर महिला कार्यकर्ताओं की टोलियाँ तैयार की गई हैं। 


महिला मोर्चे की कार्यकर्ता टोलियों के रूप में घर घर दस्तक देंगी। साथ ही शोकाकुल परिवारों में भी कार्यकर्ता बैठने जाएंगे। ये अभियान रँगपंचमी तक चलेगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर वीडी शर्मा ने कहा कि केजरीवाल झूठ के साथ सत्ता में पहुंचे और 100 करोड़ का शराब घोटाला किया। इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।

PunjabKesari

 वहीं दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह कुछ भी बोलते हैं इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया है। वीडी शर्मा ने कहा कि मिस्टर बंटाधार को एमपी से जनता ने बाहर किया था। दिग्विजय सिंह को पहले से हार का एहसास है, वे हिंदुत्व और संस्कृति पर प्रहार करते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!