Edited By Vikas Tiwari, Updated: 25 Dec, 2021 07:26 PM

आरोपी सुहेल की पत्नी जो मृतक की साली थी, उससे मृतक के अवैध संबंध के चलते हत्या करने की बात सामने है। आरोपी सुहेल की सुहागरात के दिन है। मृतक ने आरोपी को फोन कर उसकी नवविवाहिता को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताकर उससे दूर रहने के लिए कहा था।
आगर (फहीम कुरेशी): आगर मालवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो आरोपियों सुहेल पठान और उसके साथी जाफर खान गिरफ्तार किया है।

आरोपी सुहेल की पत्नी जो मृतक की साली थी, उससे मृतक के अवैध संबंध के चलते हत्या करने की बात सामने है। आरोपी सुहेल की सुहागरात के दिन है। मृतक ने आरोपी को फोन कर उसकी नवविवाहिता को अपने प्रेम संबंध के बारे में बताकर उससे दूर रहने के लिए कहा था। इसके बाद से ही आरोपी ने मृतक की हत्या करने की योजना बनाना प्रारंभ कर दिया। मौका पाकर 1 दिसंबर को आरोपीगणों ने मृतक नूर मोहम्मद की चाकू और गुप्ति से नृशंस हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या में प्रयोग लाए गए चाकू, गुप्ति, बाईक, ग्लोबज एवं जरकिन को भी जब्त किया है।