बेहद दुखद: बहन के बर्थडे पार्टी के लिए समोसे लेने निकले भाई की सड़क हादसे में मौत

Edited By meena, Updated: 07 Feb, 2026 12:51 PM

brother dies in a road accident while going to buy samosas for his sister s bday

राघौगढ़ स्थित एनएफएल टाउनशिप कॉलोनी में शुक्रवार की शाम एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटी जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में कुछ देर पहले बहन...

गुना (मिसबाह नूर) : राघौगढ़ स्थित एनएफएल टाउनशिप कॉलोनी में शुक्रवार की शाम एक ऐसी हृदय विदारक घटना घटी जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। जिस घर में कुछ देर पहले बहन के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। अज्ञात वाहन की टक्कर से रेलवे कर्मचारी के 16 वर्षीय पुत्र तनिष्क परिहार की दर्दनाक मौत हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, संतोष परिहार के बेटे तनिष्क परिहार की बहन का शुक्रवार को जन्मदिन था। घर में उत्सव का माहौल था और मेहमानों के लिए नाश्ते की तैयारी चल रही थी। पिता ने तनिष्क को समोसे लेने के लिए पालिका बाजार भेजा था। पैदल जा रहे तनिष्क को रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तनिष्क गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि घायल तनिष्क को तुरंत एनएफएल चिकित्सालय ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उपचार करने से मना कर दिया। समय रहते इलाज न मिलने पर परिजन उसे गुना के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जब तक तनिष्क को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

PunjabKesari

परिजनों ने एनएफएल अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में देरी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में किशोर का पोस्टमार्टम कराया गया। जिस घर में समोसे-कचौड़ी की पार्टी चल रही थी, वहाँ अब मातम का मंजर है। माता-पिता और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। एक लापरवाह वाहन चालक की तेजी ने एक मासूम की जान ले ली और एक परिवार का चिराग हमेशा के लिए बुझा दिया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!