इंदौर का बेहद शातिर जालसाज, मुनाफे का लालच देकर किराए पर लेता था कार, फिर रख लेता था गिरवी, 39 कारें जब्त

Edited By Desh sharma, Updated: 03 Feb, 2026 11:11 PM

fraudster arrested in indore for renting cars and committing fraud

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी से धोखाधड़ी का बडा मामला सामने आय़ा है। कार किराये पर लेकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक जालसाज से पुलिस ने अब तक 39 कारें बरामद की है।

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी से धोखाधड़ी का बडा मामला सामने आय़ा है। कार किराये पर लेकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक जालसाज से पुलिस ने अब तक 39 कारें बरामद की है।

PunjabKesari

दरअसल इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने पिछले दिनों एक फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था जिसमें आरोपी संजय कालरा द्वारा किराए पर कार लेने और उसे गिरवी रखने का मामला सामने आया था।  इस पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो मामला कुछ और निकला और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी से एक के बाद एक  39 लग्जरी कारें बरामद कर ली गई हैं। कारों की कीमत  करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

दरअसल पिछले दिनों एक फरियादी की शिकायत पर आरोपी संजय कालरा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया था।  जब आरोपी की गिरफ्तारी हुई उसके बाद कई लोग एक के बाद एक थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ आवेदन दिए। जिसमें बताया गया कि संजय कालरा द्वारा उनकी महंगी और लग्जरी कार किराए पर लेकर , हर महीने मोटा मुनाफा देने का लालच दिया गया। लेकिन कई महीनो तक आरोपी द्वारा कार का किराया भी नहीं दिया गया।

जिसके बाद शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 24 लग्जरी कारें बरामद की थी।  जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का रिमांड लिया जिसमें और भी खुलासे हुए।  वहीं अब तक आरोपी संजय कालरा पर दो और धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने अब तक आरोपी से 39 महंगी और लग्जरी कारें बरामद कर ली है।  फिलहाल आरोपी की रिमांड अवधि और भी बढ़ाई जाएगी ताकि इसके पीछे की सारी कहानी सामने आए।

वहीं दूसरी ओर शिकायतकर्ताओं का थाने में पहुंचने का दौर जारी है।  आरोपी से जब्त की गई कारों की कीमत 5 से 6 करोड रुपए बताई जा रही है। कारें किराए पर ली जाती  थी और उन्हें अन्य स्थानों पर गिरवी रख दिया था। लिहाजा पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!