Edited By meena, Updated: 11 May, 2026 12:31 PM

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला आज सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान...
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला आज सामने आया है। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान से आज सुबह जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद निवासी भटगांव के रूप में हुई है। वह सीएएफ में पदस्थ था और वर्तमान में सूरजपुर में उसकी तैनाती बताई जा रही है। हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से अवकाश लेकर लौटा था। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कारर्वाई की। इसके बाद शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान को शराब सेवन की आदत थी। परिजनों द्वारा शराब पीने से मना करने पर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद उसने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।