ड्यूटी से गायब मिलीं स्वास्थ्यकर्मी, CHO को नोटिस और सैलरी कटौती, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 May, 2026 07:01 PM

health workers found missing from duty cho gets notice and salary cut

सिंगरौली(अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में मनमानी करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर हुई कार्यवाही में 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों के...

सिंगरौली(अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में मनमानी करने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की गई है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर हुई कार्यवाही में 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ये सभी ड्यूटी से गायब मिले।

मंगलवार को जिला स्वास्थ्य अधिकारी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने जिले के वैढ़न विकासखंड के परसौना और नौगई में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के निरीक्षण में वहां पदस्थ कर्मचारी नहीं मिलीं। जबकि उप स्वास्थ्य केंद्र परसौना में ताला लटका मिला।

प्रशासन ने इसे लापरवाही मानते हुए। CHO नगमा परवीन और रीता शाह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दोनों के एक एक दिवस के वेतन काटने के आदेश दिए हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र परसौना में पदस्थ एनम लक्ष्मी सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। प्रशासन ने बताया है कि 2 दिवस में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर CHO की सेवा समाप्त की कार्यवाही की जाएगी।




 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!