लकड़ी चोरी का नायाब तरीका, कार पर BJP के कमल फूल का स्टीकर और अंदर लकड़ी की तस्करी

Edited By Desh sharma, Updated: 04 Jan, 2026 09:43 PM

car with bjp s lotus symbol sticker and timber smuggling inside

रायसेन में भाजपा के कमल निशान वाली गाड़ी में लड़की की तस्करी हो रही है। वन विभाग ने इस पर कार्रवाई की है। सिलवानी में वनकर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रुप से कार में सागौन की लकड़ी का परिवहन कर रहे

रायसेन (शिवलाल यादव): रायसेन में भाजपा के कमल निशान वाली गाड़ी में लड़की की तस्करी हो रही है। वन विभाग ने इस पर कार्रवाई की है। सिलवानी में वनकर्मियों ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रुप से कार में सागौन की लकड़ी का परिवहन कर रहे वनमाफिया पर एक्शन किया है।

डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन एवं एसडीओ फॉरेस्ट सिलवानी इंदर सिंह बारे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पालेचा मुखबिर ने मुखबिर कि सूचना पर कार्रवाई की। वन कर्मियों  के साथ खैरी बटेर मार्ग पर नाका बंदी की गई।

बीती रात्रि करीब साढ़े 11 बजे  एक कार आते हुए दिखी जिसे रुकने का इशारा किए जाने पर वाहन चालक के द्वारा कार की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया गया। वन अमले के द्वारा कार का पीछा किया गया। इस दौरान वाहन चालक वाहन को खड़ा करके भागने में सफल रहा।

मौके पर कार नंबर MP 04 CC- 5571 की तलाशी ली, जिसमें 4 नग सागौन के भरे पाए गए और मौके पर ही जब्त किया गया। वन कर्मी कार और लकड़ी को रेंज परिसर सिलवानी लेकर आए। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 13 हजार रुपए आंकी गई। अज्ञात वन अपराधियों पर प्रकरण दर्ज किया जाकर तलाश की जा रही हैं।

सिलवानी में इस तरह से हो रही लकड़ी चोरी का ये एक उदाहरण है। गाड़ी मंडीदीप की है और मंडीदीप मिटा हुआ है। इस तरह से सिलवानी रेंज में अवैध चोरी का कारोबार बड़े स्तर पर से हो रहा है। जब कुछ मीडियाकर्मियों ने रायसेन डीएफओ से फोन लगाते है तो डीएफओ प्रतिभा शुक्ला फोन नहीं उठाती। पत्रकारों के माइक के सामने अधिकारी बात करने में डर रहे हैं। और प्रेस नोट इस तरह से जारी होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!