Edited By Desh Raj, Updated: 19 Feb, 2026 11:48 AM

मध्य प्रदेश के शहडोल से बड़ा मामला सामने आया है। शहडोल में लकड़ी तस्करी रोकने गए वन अमले को बंधक बनाकर जानलेवा हमला का मामला सामने आय़ा है। जानकारी के मुताबिक माफियाओा ने बंधक बनाकर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला किया है।
शहडोल (कैलाश लालवानी): मध्य प्रदेश के शहडोल से बड़ा मामला सामने आया है। शहडोल में लकड़ी तस्करी रोकने गए वन अमले को बंधक बनाकर जानलेवा हमला का मामला सामने आय़ा है। जानकारी के मुताबिक माफियाओा ने बंधक बनाकर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला किया है।
माफिया के हौंसले बुलंद, रेंजर, डिप्टी रेंजर सहित 5 बीट गार्ड को पीटा
इस वारदात में रेंजर, डिप्टी रेंजर सहित 5 बीट गार्ड चोटिल हुए है। घायलों में रेंजर तरुणेंद्र सिंह, डिप्टी रेंजर दुर्गा प्रसाद अहिरवार, बीट गार्ड महुआ टोला नारायण यादव, बीट गार्ड डोमार राम सजीवन बैगा, बीट गार्ड पहाड़िया पवन माझी और बीट गार्ड ताला रविन्द्र सिंह घायल हुए हैं। इस घटना से सनसनी है।
महेंद्र यादव एवं सुरेन्द्र यादव पर वारदात का आरोप
इस वारदात को अंजाम देने का आरोप महेंद्र यादव एवं सुरेन्द्र यादव सहित दूसरे लोगों पर लगा है जिन्होंने वन अमले को बंधक बनाकर पीटा। वन कर्मियों से गाली गलौच और मारपीट करने का वीडियो भी सामने आया है।
इससे पहले भी माफिया का दादागारी आ चुकी है सामने
यह घटना शहडोल जिले के अमझोर वन परिक्षेत्र के सर्किल सीधी के महादेवा की है। मामले को लेकर जयसिंहनगर थाने में शिकायत की गई है और जयसिंहनगर पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है। आपको बता दें कि शहडोल में माफिया लगातार बेलगाम हो रहा है, हाल ही में कोल माफियाओं सहित 30 से अधिक लोगों ने वन अमले पर हमला किया था। लिहाजा एक बार फिर वन अमले पर हुए हमले से प्रशासन और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।