कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, लाठी-डंडे, पत्थरबाजी, कई घायल, BJP के कई कार्यकर्ताओं पर FIR

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Feb, 2026 10:54 PM

clash outside congress office in bhopal fir against bjp workers

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को राजनीति सड़क पर उतर आई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई।

भोपाल। राजधानी भोपाल में शुक्रवार को राजनीति सड़क पर उतर आई। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे चले, जमकर पत्थरबाजी हुई और कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हालात बेकाबू होते देख मौके पर मौजूद पुलिस पर मूकदर्शक बने रहने के गंभीर आरोप लगे हैं।

दरअसल, दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव करने का ऐलान किया था।

बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने आरोप लगाया कि जब पूरी दुनिया भारत की तकनीकी क्षमता और एआई में बढ़त की तारीफ कर रही थी, तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच पर अर्धनग्न प्रदर्शन कर देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास किया।

बैरिकेड तोड़ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ता

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया और लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई।

कई घायल, पुलिस पर पक्षपात के आरोप

झड़प में दोनों पक्षों के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की और बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने में लापरवाही बरती। वहीं, कुछ कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर इशारों-इशारों में हमला करवाने तक के आरोप लगाए हैं।

FIR दर्ज, मामले की जांच शुरू

कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ और हिंसा के मामले में हबीबगंज थाना में बीजेपी युवा मोर्चा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। राजनीतिक टकराव के इस घटनाक्रम ने राजधानी भोपाल की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!