Edited By Desh Raj, Updated: 11 Apr, 2026 10:28 PM

छतीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर है। यहां पर युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
(अंबिकापुर): छतीसगढ़ के अंबिकापुर से बड़ी खबर है। यहां पर युकां सरगुजा जिलाध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल है। दरसअल सीएम के आने से पहले ही युंका जिला अध्यक्ष ने आधी रात को शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया था। अब चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के अनावरण मामले में सरगुजा युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकल झा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामले की रिपोर्ट निगम के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार पैंकरा की शिकायत के आधार पर कायम की गई है। सहायक अभियंता का कहना था कि 8 अप्रैल की रात को प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया था, जबकि 9 अप्रैल को सीएम को इसका अनावरण करना था। बताया गया है कि इस दौरान युकां जिलाध्यक्ष द्वारा प्रतिमा का अनावरण कर भडक़ाउ बातें भी कही गईं थीं।
सीएम विष्णुदेव साय ने किया था 9 अप्रैल को अनावरण
जानकारी के मुताबिक 9 अप्रैल को सीएम विष्णुदेव साय ने अंबिकापुर में शहीद चंद्रशेखर आजाद और दिवंगत भाजपा नेता पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण किया था। लेकिन 8 अप्रैल की रात को युवक कांग्रेस सरगुजा के जिलाध्यक्ष ने अपने साथियों के साथ रात को आकाशवाणी चौक स्थित अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया था।
युंका अध्यक्ष के इस कारनामे की रिपोर्ट निगम सहायक अभियंता प्रदीप कुमार पैंकरा ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। साथ ही कहा गया था कि विकल झा द्वारा लोकार्पण का जो वीडियो सोशल मीडिया में डाला गया था, उसमें सांप्रदायिक सौहार्द्र, भडक़ाउ भाषण भी था। लिहाजा अब युकां जिलाध्यक्ष के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।