भाजपा का संगठन विस्तार, संभाग प्रभारियों और जिला संयोजकों की घोषणा की

Edited By meena, Updated: 12 Sep, 2026 06:27 PM

chhattisgarh bjp announces divisional in charges and district coordinators

भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा के सूचना...

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारियों और जिला संयोजकों की घोषणा की गई है।

PunjabKesari

प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से 11 सितंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के लिए संभाग स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही कुछ जिलों में जिला संयोजकों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से जारी सूची में बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के लिए प्रभारियों की घोषणा की गई है। वहीं दूसरी सूची में राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर जिलों के लिए जिला संयोजकों के नाम घोषित किए गए हैं।

PunjabKesari

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संगठन की ओर से सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ को सक्रिय करने और आरटीआई के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने की दिशा में इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय ने नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की गतिविधियों को मजबूती देने और अपने-अपने क्षेत्रों में प्रकोष्ठ को सक्रिय बनाने की जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से हुई इन नियुक्तियों को छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और प्रकोष्ठों को सक्रिय करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!