जिस जगह का नाम सुनते ही सिहर जाते थे लोग, वहां बिना सुरक्षा उपकरण पहुंचे CM - कहा, कांग्रेस का कलंक मिटाया

Edited By Himansh sharma, Updated: 17 Jan, 2026 01:23 PM

cm enters union carbide premises sans safety equipment

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (UCIL) फैक्ट्री परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड (UCIL) फैक्ट्री परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फैक्ट्री परिसर में वर्षों से पड़े रासायनिक कचरे का निष्पादन माननीय न्यायालय के मार्गदर्शन और दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अब समाज के सभी वर्गों और संबंधित पक्षों को विश्वास में लेकर इस परिसर के समुचित और सुरक्षित विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।

PunjabKesariडॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य न केवल इस ऐतिहासिक रूप से संवेदनशील स्थल का वैज्ञानिक और पारदर्शी विकास करना है, बल्कि भविष्य में यहां से जुड़ी किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य या पर्यावरणीय आशंका को पूरी तरह समाप्त करना भी है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर की ज़मीन पर स्वयं उतरकर बिना किसी सेफ्टी मास्क के स्थल का निरीक्षण किया। उनके इस कदम को सरकार की पारदर्शिता और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!