रिकॉर्ड में पिता का नाम ‘मूलचंद’ की जगह ‘फूलचंद’ हो गया,ठीक करने के लिए राजस्व बाबू ने मांगी 5 हजार रिश्वत,ऐसे धरा गया

Edited By Desh Raj, Updated: 18 Feb, 2026 04:04 PM

revenue babu asked for 5 thousand bribe in mandla this is how he was caught

मंडला जिले से आज  भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई सामने आई है। एक रिश्वतखोर पर लोकायुक्त का जबरदस्त स्ट्राइक हुआ और उसको बेईमानी करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त की टीम ने राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे...

मंडला (अरविंद सोनी)  मंडला जिले से आज  भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी और निर्णायक कार्रवाई सामने आई है। एक रिश्वतखोर पर लोकायुक्त का जबरदस्त स्ट्राइक हुआ और उसको बेईमानी करते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त की टीम ने राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक किसान की शिकायत पर की गई। बाबू के रंगे रिश्वत लेते हुए दबोचते ही हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

खसरा रिकॉर्ड में त्रुटि सुधारने के लिए कर्मचारी ने मांगे पैसे

मामला मंडला जिले के निवास क्षेत्र का है, जहां गेंद लाल पिता मूलचंद ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके खसरा रिकॉर्ड में उनके पिता का नाम ‘मूलचंद’ के स्थान पर ‘फूलचंद’ दर्ज हो गया था। इस त्रुटि को सुधारने के लिए एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू काशीराम मरावी द्वारा आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।

आज पांच हजार रुपये की पहली किश्त दी जानी थी, पहले ही दबोचा गया

शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। तय योजना के अनुसार आज पांच हजार रुपये की पहली किश्त दी जानी थी। वैसै कर्मचारी ने 8000 रुपये की मांग की थी। लेकिन पहली किश्त के तौर पर 5000 लेते हुए लोकायुक्त ने दबोच लिया।  जैसे ही काशीराम मरावी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, लोकायुक्त टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!