Edited By Desh Raj, Updated: 07 Feb, 2026 03:09 PM

लोकायुक्त रीवा ने आज सीधी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए सिहावल BMO को मारपीट मामले में मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने की एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। B
सूरज शुक्ला (सीधी): लोकायुक्त रीवा ने आज सीधी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने जबरदस्त कार्रवाई करते हुए सिहावल BMO को मारपीट मामले में मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने की एवज में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है। BMO ने फरियादी से 5000 हजार रुपये की मांग की गई थी। फरियादी अंकित शुक्ला रीवा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत दर्ज कराई गई थी।
रीवा लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम ने आज BMO डॉक्टर स्वतंत्र पटेल को उनके निजी क्लीनिक से ₹5000 लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप कर लिया गया। अब BMO सिहावल को सीधी उच्च विश्राम लाया गया है और अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
निरीक्षक लोकायुक्त रीवा एस.राम.मरावी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद सत्यापन कराया गया और फिर BMO को ट्रैप करके कार्रवाई को अंजाम दिया।