तहसील में पटवारी 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Edited By Himansh sharma, Updated: 18 Feb, 2026 02:39 PM

मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामलों ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं।
मंदसौर: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामलों ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरी हैं। उज्जैन लोकायुक्त ने 18 फरवरी को सुवासरा तहसील में पटवारी हरीश पाटीदार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
आवेदक दिनेश चंद्र जोशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भाई भगवती प्रसाद के नाम पर दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण उनके दत्तक पुत्र आनंद जोशी के नाम करना है।
हल्का पटवारी हरीश पाटीदार ने नामांतरण के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कर कार्रवाई करते हुए पटवारी को 30 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि मध्य प्रदेश में लोकायुक्त भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहनशीलता नीति पर सख्ती से काम कर रहा है।
Related Story

सरेआम पुलिसकर्मी की पिटाई, दूसरे की पत्नी संग घूमते रंगे हाथ पकड़ा गया, Video Viral

रीवा लोकायुक्त का जबरदस्त एक्शन, 5000 की रिश्वत लेते BMO धरा मेडिकल के लिए मांगे पैसै

कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ 30 से ज्यादा पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, प्रदेश में सियासी हड़कंप

50 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले डाटा मैनेजर को सिखाया गया सबक, हुआ सख्त एक्शन

20 हजार की रिश्वत लेते इंजीनियर गिरफ्तार, पुलिस को देखते ही दूर फेंके पैसे, चिल्लाते हुए बोला- मैं...

MP Anganwadi Recruitment: 30 साल पार अविवाहित महिला को मिलेंगे 10 अतिरिक्त अंक

रिकॉर्ड में पिता का नाम ‘मूलचंद’ की जगह ‘फूलचंद’ हो गया,ठीक करने के लिए राजस्व बाबू ने मांगी 5 हजार...

हाउसिंग बोर्ड में रिश्वतखोरी का बड़ा खेल! उपायुक्त और बाबू 65 हजार रुपए लेते गिरफ्तार

कलेक्टर के औचक निरीक्षण से तहसील में मची अफरा-तफरी, कई अधिकारी-कर्मचारी रडार पर

मातम में बदली खुशियां: बारातियों की टवेरा कार 30 फीट गहरे तालाब में गिरी, 3 की मौत, कई घायल