हाउसिंग बोर्ड में रिश्वतखोरी का बड़ा खेल! उपायुक्त और बाबू 65 हजार रुपए लेते गिरफ्तार
Edited By meena, Updated: 06 Feb, 2026 11:29 AM

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर पी.सी. अग्रवाल और उनके बाबू अनिल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है...
अंबिकापुर (सोनू केदार) : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कमिश्नर पी.सी. अग्रवाल और उनके बाबू अनिल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों ने एक ठेकेदार से 65 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने गोधनपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के संभागीय कार्यालय में जाल बिछाकर कार्रवाई की।
रिश्वत की रकम लेते ही एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें एसीबी कार्यालय लाया गया, जहां पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।