पर्यटन से रोजगार की उड़ान: मुख्यमंत्री ने 10 रुपए का टिकट लेकर मयाली नेचर कैंप में लिया एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 05 Feb, 2026 03:43 PM

tourism creating jobs for youth cm enjoy adventure sports at mayali nature camp

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में 10 रुपए का प्रवेश टिकट कटाकर साहसिक खेल गतिविधियों का आनंद लिया और आम नागरिकों को नियमों के पालन एवं समानता का...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में 10 रुपए का प्रवेश टिकट कटाकर साहसिक खेल गतिविधियों का आनंद लिया और आम नागरिकों को नियमों के पालन एवं समानता का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत भी की।

PunjabKesari, Chhattisgarh tourism, CM Vishnu Deo Sai, Mayali Nature Camp, Adventure sports, Youth employment, Eco tourism, Tourism development, Raipur news, Adventure tourism India, Chhattisgarh government

मुख्यमंत्री साय ने नेचर कैंप में विकसित की गई अधोसंरचनाओं, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रकृति आधारित पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी सृजित करते हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री साय ने मयाली नेचर कैंप में स्पोर्ट्स मोटर बाइक (ATV) को स्वयं चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया। उन्होंने बैलून शूटिंग में सटीक निशाना साधते हुए इस खेल का शुभारंभ किया। आर्चरी शूटिंग में तीर चलाकर उन्होंने खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही माउंटेन साइक्लिंग का शुभारंभ करते हुए स्वयं साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री द्वारा नेचर कैंप में वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का उद्घाटन भी किया गया। इस दौरान वॉल क्लाइंबर तेज सिंह और तेजल भगत ने मुख्यमंत्री के समक्ष वॉल क्लाइंबिंग कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। मुख्यमंत्री बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाते नजर आए और आकर्षक शॉट्स खेले। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री साय ने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का अवलोकन किया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं। वनमंडलाधिकारी श्री शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!