पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल की टिप्पणी से आक्रामक हुई कांग्रेस, शिवराज को बताया धृतराष्ट्र

Edited By meena, Updated: 22 Jan, 2020 05:58 PM

congress agitated by former minister s remarks dhritarashtra told shivraj

राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भाजपा के मंच से पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे अशोभनिय बताते हुए बेशर्म सियायत करार दिया है। इस बयान की सोशल मीडिया...

भोपाल(इजहार हसन खान): राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भाजपा के मंच से पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के बाद राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने इसे अशोभनिय बताते हुए बेशर्म सियायत करार दिया है। इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब निंदा की जा रही है। 

PunjabKesari

कैबीनेट मंत्री जयवर्धन ने ट्वीट कर की निंदा
धृतराष्ट्र मंच पर विराजित थे और भाजपाई अपने शब्दों से महिला अधिकारियों का चीरहरण कर रहे थे राजगढ़ में भाजपा के नेता बद्रीलाल यादव के शब्द महिलाओं के प्रति भाजपा की घटिया सोच को प्रदर्शित करती है। ये सब पूर्व सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में हुआ है उन्हें माफ़ी मांगना चाहिए।


सलूजा ने बताया शर्मनाक 
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इसे बेहद शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह, राकेश सिंह, गोपाल भार्गव की उपस्थिति में राजगढ़ में भाजपा सरकार में मंत्री रहे बद्रीलाल यादव एक महिला कलेक्टर के बारे में कितना गंदा बोल रहे है और ये सब मंच पर मुस्कुरा रहे हैं।


PunjabKesari

प्रभारी मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा
मप्र सरकार के जल संसाधन मंत्री और मन्दसौर नीमच जिले के प्रभारी मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा ने पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव द्वारा राजगढ़ में भाजपा के मंच से राजगढ़ कलेक्टर पर दिए आपत्तिजनक बयान को शर्मनाक बताया है और कहा है कि राजगढ़ कलेक्टर ने जो किया है वो सही किया है। कानून का उल्लंघन करने वाले चाहे बीजेपी का हो या कांग्रेस का उसका उल्लंघन करने वालों के साथ ऐसा ही करना चाहिए। उन्हें जेल में बंद करना चाहिए।


पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव 
राजगढ़ के ब्यावरा में पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव का राजगढ़ कलेक्टर को लेकर दिया गया बयान घोर निंदनीय और अशोभनीय है, यह बयान भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को उजागर करता है, मोदी जी क्या ऐसे ही होगा महिलाओं का सम्मान?

PunjabKesari

कृषि मंत्री सचिन यादव
कृषि मंत्री ने इसे नारी शक्ति का अपमान बताते हुए कहा कि भाजपा कानून व्यवस्था को तोड़ कर माखोल उड़ाने का काम कर रही है, महिला अधिकारियों के साथ हुए इस कृत्य की घोर शब्दों में निंदा करता हूं। एक ओर तो बीजेपी नारी शक्ति का सम्मान करने की बात कहती है, वहीं कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए तैनात नारियों के अपमान करने का काम कर रहे है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!