कमलनाथ के गढ़ से कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, भाजपा के संपर्क में ये विधायक

Edited By meena, Updated: 31 May, 2026 05:07 PM

congress faces major blow in kamal nath s stronghold this mla is in contact wit

मध्य प्रदेश की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है, यहां कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता से मुलाकात की है। राज्यसभा चुनाव से पहले यह एक बड़ी राजनीतिक चिंता का विषय है...

छिंदवाड़ा : मध्य प्रदेश की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है, यहां कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता से मुलाकात की है। राज्यसभा चुनाव से पहले इस मुलाकात ने कांग्रेस की परेशानी बढ़ा दी है। इस मुलाकात को लेकर प्रदेश भर में चर्चाएं तेज हो गई है।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से छिंदवाड़ा से कांग्रेस विधायकों की गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई है। इनमें चौरई विधायक सुजीत चौधरी, सौसर विधायक विजय चौरे, परासिया विधायक सोहन वाल्मीक, पांढुर्ना विधायक नीलेश उइके लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर से मुलाकात की है।

कमलनाथ को राज्यसभा प्रत्याशी के लिए मजबूत दावेदार देखा जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस विधायकों का विधानसभा अध्यक्ष से एक साथ मिलना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया है। इधर कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग की आशंका से कांग्रेस और हाईकमान टेंशन में हैं। ऐसे में ये सामूहिक मुलाकात पार्टी विरोधी गतिविधियों से जोड़कर देखी जा रही है। हालांकि विधायक इसे सामान्य मुलाकात बता रहे हैं। उनके मुताबिक, अपने विधानसभा क्षेत्रों के विकास और वित्तीय संसाधनों की मांग को लेकर उन्होंने शिष्टाचार भेंट की है, लेकिन राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले हुई इस मुलाकात को चर्चाओं का बाजार गरमा गया है।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के छिंदवाड़ा आगमन पर जिले के पांचों कांग्रेस विधायक सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, सौंसर विधायक विजय चौरे, जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके, पांढुर्णा विधायक निलेश उइके और चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने उनका स्वागत किया और बैठक की। हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है उनके साथ भेदभाव हो रहा है कि क्योंकि भाजपा विधायकों को विकास कार्यों के लिए 15-15 करोड़ रुपए की विशेष राशि स्वीकृत की गई है, जबकि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों को इस तरह की सहायता नहीं मिली है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!