कमलनाथ सरकार में कांग्रेसी नेता अशोक सिंह बने कैबिनेट मंत्री

Edited By meena, Updated: 17 Jan, 2020 12:49 PM

congress leader ashok singh becomes cabinet minister in kamal nath government

मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में अशोक सिंह को कैबीनेट मंत्री का दर्जा मिला है। कांग्रेस सरकार में कैबीनेट मंत्री का दर्जा पाने वाले वे पहले कांग्रेसी नेता हैं। अशोक सिंह वर्तमान में राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के प्रशासक हैं...

भोपाल: मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार में अशोक सिंह को कैबीनेट मंत्री का दर्जा मिला है। कांग्रेस सरकार में कैबीनेट मंत्री का दर्जा पाने वाले वे पहले कांग्रेसी नेता हैं। अशोक सिंह वर्तमान में राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के प्रशासक हैं और ग्वालियर अंचल से आते है। सरकार ने इस सबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

PunjabKesari

इन दिनों कमलनाथ सरकार में कई विधायक मंत्री बनने की आस लगाए हुए हैं। ऐसे में अशोक सिंह का कैबिनेट मंत्री बनना किसी तोहफे से कम नहीं हैं। वहीं यह निर्णय सिंधिया की डिनर पार्टी के बीच लिया गया है। सरकार के इस फैसले की हर तरफ चर्चा हो रही है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि अशोक सिंह मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं। इनका पूरा परिवार कांग्रेसी है। वे दिग्विजय सिंह के प्रशंसक हैं और कमलनाथ से उनका काफी नजदीकी रिश्ता है। अशोक सिंह ने 2019 में ग्वालियर से लोकसभा चुनाव भी लड़े थे। लेकिन वे हार गए थे। 


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!