नगर निगम भोपाल का दफ्तर बना भाजपा कार्यालय! 4000 कार्यकर्ता-नेता ले रहे तनख्वाह, कांग्रेस नेता ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By meena, Updated: 27 Oct, 2025 07:49 PM

congress leader manoj shukla said bhopal municipal corporation office has becom

भोपाल नगर निगम में 7 दिन पहले फेस रिकग्निशन सिस्टम से अटेंडेंस लगाना शुरू हुआ...

भोपाल (इजहार खान) : भोपाल नगर निगम में 7 दिन पहले फेस रिकग्निशन सिस्टम से अटेंडेंस लगाना शुरू हुआ। पहले दिन 10,500 कर्मचारियों ने चेहरा दिखाकर अटेंडेंस लगाई। शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 11,000 तक पहुंच गई। अब भी 4,000 से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी फेस से अटेंडेंस नहीं लगा रहे हैं। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने आरोप लगाया कि यह 4000 कर्मचारी वास्तव में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं। खास तौर से नरेला विधानसभा क्षेत्र के 1000 से ज्यादा भाजपा नेता और कार्यकर्ता नगर निगम से तनख्वाह ले रहे हैं।

PunjabKesari

शुक्ला ने कहा कि नगर निगम भोपाल वास्तव में भाजपा कार्यालय बन गया है। हमारे पास ऐसे निगमकर्मियों के फोटो हैं जो भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उनमें से कुछ के बारे में आज जानकारी निगमायुक्त संस्कृति जैन को दी और उन्हें कमल के फूल का गुलदस्ता भेंट कर कार्रवाई करने की मांग की।

PunjabKesari

कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा कि यदि नगर निगम उनके द्वारा दी गई सूची की जांच करे। यदि यह सूची गलत निकले तो निगम मेरे खिलाफ भी कार्रवाई करने को स्वतंत्र है। शुक्ला ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधियों के दबाव में अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को फेस रिकग्निशन सिस्टम से छूट दे दी है। इसीलिए अनुरोध है कि इन सभी राजनीतिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर इनसे इतने वर्षों के अवैध भुगतान की वसूली की जाए एवं इन्हें नगर निगम सेवा से बर्खास्त कर इनपर कानूनी कार्यवाही निगम के नियमानुसार भी की जाए ताकि निगम को हो रहे आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!