कांग्रेस को करारा झटका! रातोंरात बदल गई गेम... इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

Edited By meena, Updated: 04 Dec, 2025 04:30 PM

congress suffers another setback in damoh these leaders join bjp

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया नगर परिषद में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। यहां वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद प्रभु दयाल अहिरवार और वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद राजकुमारी

दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया नगर परिषद में कांग्रेस को करारा झटका लगा है। यहां वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद प्रभु दयाल अहिरवार और वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद राजकुमारी हेमराज लडिया ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों नेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बीजेपी की नीतियों और संगठनात्मक कार्यशैली से प्रभावित- पार्षद

पार्षदों ने कहा कि वे भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं, अनुशासित संगठनात्मक ढांचे और विकास उन्मुख कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। दोनों ने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए पथरिया क्षेत्र में विकास कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाने की बात कही।

बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले “रुझान बढ़ रहा है, विकास में तेजी आएगी”

बीजेपी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा “पथरिया के दो कांग्रेसी पार्षद भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर जुड़े हैं। नगर पंचायत में पार्षदों का पार्टी के प्रति रुझान बढ़ रहा है। हम सभी मिलकर पथरिया के विकास को और गति देंगे।”

उधर, दमोह में बीजेपी को लगा था झटका

गौरतलब है कि इसी से एक दिन पहले दमोह नगर पालिका में भाजपा को अप्रत्याशित झटका लगा था। भाजपा पार्षद विक्रांत गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बताया गया कि वे नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी रहे थे और क्रॉस वोटिंग करने वाले पार्षदों पर कार्रवाई न होने से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!