Edited By Desh Raj, Updated: 12 Apr, 2026 11:03 PM

मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच की गाड़ी के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल क्राइम ब्रांच (Crime Branch Vehicle) की गाड़ी के साथ एक्सीडेंट की खबर सामने आई है।
(भोपाल): मध्य प्रदेश क्राइम ब्रांच की गाड़ी के साथ एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल क्राइम ब्रांच (Crime Branch Vehicle) की गाड़ी के साथ एक्सीडेंट की खबर सामने आई है। क्राइम ब्रांच की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। लिहाजा सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
फरार आरोपियों को मेरठ से दबोचने टीम रवाना हुई थी
दरअसल, श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक डॉक्टर से लूट हुई थी। क्राइम ब्रांच को आरोपियों के मेरठ में होने की सूचना मिली थी और उन्हें पकड़ने के लिए टीम रवाना हुई थी। लेकिन इस दौरान गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
उत्तर प्रदेश के एटा में क्राइम ब्रांच वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में उपचार देने के बाद आगरा रेफर कर दिया गया था जहां उनका इलाज चल रहा है।