ब्लू बेल्स स्कूल संचालिका और पति पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने घर में घुसकर चाकुओं से गोदा

Edited By meena, Updated: 15 May, 2022 01:57 PM

deadly attack on blue bells school operator and husband

सागर में बीती रात विदिशा के तीन हमलावरों ने ब्लू बेल्स स्कूल की संचालिका सुजाता मलैया और उनके पति इंफिनिटी कॉलेज के संचालक दिलीप मलैया पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने ब्लू बेल्स...

सागर(देवेंद्र कश्यप): सागर में बीती रात विदिशा के तीन हमलावरों ने ब्लू बेल्स स्कूल की संचालिका सुजाता मलैया और उनके पति इंफिनिटी कॉलेज के संचालक दिलीप मलैया पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने ब्लू बेल्स स्कूल स्थित उनके घर में घुसने से पहले उनके नौकर को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। अंदर पहुंचकर आरोपियों ने पहले तो म्यूजिक सिस्टम को तेज कर दिया ताकि कोई व्यक्ति चीखे ना सुन सके इसके बाद उन्होंने पति पत्नी पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया है।

PunjabKesari

केंट पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद मुख्य आरोपी अमित कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। वही उसके 2 साथी फरार हो गए थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे विदिशा में स्थित एक मकान विवाद का विषय बताया जा रहा है। मलैया परिवार के विदिशा के मकान पर कब्जे के लिए अमित व उसके साथी मलैया दंपति की हत्या करने के इरादे से आए थे। इनके पास से कट्टा जब्त हुआ है। वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

आपको बता दें कि यह दंपत्ति शहर का प्रतिष्ठित परिवार है। घटना के बाद दोनों को चेतन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सुजाता मलैया की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें खतरे के बाहर घोषित किया है। घटना में नौकर चंदन पटेल भी घायल हुआ है उसकी पीठ पर चाकू लगा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!