मूकबधिर बच्ची से गैंगरेप, खुद शिकायत करने पहुंची थाने, मोबाइल पर फोटो दिखाकर पहचाने आरोपी

Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2021 07:20 PM

deaf girl gang raped herself reached the police station to complain

शहडोल जिले के कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग दिव्यांग(मूक बधिर) बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।  पीड़ित नाबालिग मां के साथ कोतवाली पहुंच खुद मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हरकत...

शहडोल(अजय नामदेव): शहडोल जिले के कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग दिव्यांग(मूक बधिर) बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।  पीड़ित नाबालिग मां के साथ कोतवाली पहुंच खुद मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद हरकत में आई शहडोल पुलिस ने   मामले को गंभीरता को देखते हुए तत्काल सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 4 नाबालिग व 2 बालिग कुल 6 सामूहिक लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी लगते ही शहडोल एसपी अवधेश गोस्वामी कोतवाली पहुंच मामले की गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम रवाना कर सभी दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कराया।

PunjabKesari

कोतवाली अंतर्गत एक नाबालिग दिव्यांग(बाहरी,गूंगी) लड़की के साथ पड़ोस के ही रहने वाले 4 नाबालिग लड़कों व 2 बालिग लड़कों ने 25 सितंबर को एक एक करके सामूहिक दुष्कर्म किये, जिसकी जानकारी पीड़ित नाबालिग ने इशारे से अपने मां को दी। पीड़िता में आरोपियों के फोटो मोबाइल में दिखाकर पहचान कराई। इसके बाद बेटी को साथ लेकर मां कोतवाली पहुंची जहां बच्ची ने अपनी आप बीती इशारे से बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसी गांव के रहने वाले 4 नाबालिग व 2 बालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!