दिग्विजय सिंह ने औरंगाबाद रेल हादसे के बाद CM शिवराज से मांगा इस्तीफा

Edited By Jagdev Singh, Updated: 09 May, 2020 04:13 PM

digvijay seeks resignation cm shivraj after aurangabad railway accident

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन हादसे में मध्य प्रदेश के मजदूरों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना के बाद प्रवासी मजदूरों के हालात पर लगातार चिंता व्यक्त की जा रही है। इस मुद्दे पर विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह पर लगातार...

नई दिल्ली/भोपाल: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ट्रेन हादसे में मध्य प्रदेश के मजदूरों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना के बाद प्रवासी मजदूरों के हालात पर लगातार चिंता व्यक्त की जा रही है। इस मुद्दे पर विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह पर लगातार हमलावर है। अब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर से इस दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे के बाबत सवाल पूछ डाला। उन्होंने सीएम शिवराज से कहा है कि इस दुर्घटना की जिम्मेदारी स्वीकारते हुए उन्हें त्यागपत्र नहीं दे देना चाहिए?

वहीं इस दुर्घटना के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अपने एक ट्वीट में लिखा- "उमरिया, शहडोल व मंडला जिले मध्य प्रदेश के 16 मजदूर ट्रेन से कुचल कर मर गए। मैंने कल ही शिवराज चौहान से प्रश्न किया था “क्या इन मज़दूरों का पंजीयन हुआ था? यदि हुआ था तो मध्य प्रदेश सरकार ने क्या इंतज़ाम किया?”

दिग्विजय सिंह ने भारत के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का उदाहरण देते हुए शिवराज को उनकी याद दिलाई और कहा कि शास्त्री ने एक ट्रेन हादसे के बाद इस्तीफा दे दिया था। सिंह ने माधव राव सिंधिया का जिक्र करते हुए कहा कि सिंधिया ने हवाई जहाज दुर्घटना के बात इस तरह का कदम उठाया था। उन्होंने पूछा कि शिवराज जी आप बताएं, क्या आपको जिम्मेदारी स्वीकार कर त्यागपत्र नहीं दे देना चाहिए? दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह पर धोखे से सीएम बनने का भी आरोप भी लगाया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!