दिग्विजय सिंह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ से बाहर, कहा- नहीं मैं नहीं बनूंगा PCC चीफ

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2019 10:50 AM

digvijay singh out of the race of congress state president

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस के सभी गुट सक्रिय हो गए हैं। पार्टी हाईकमान एक दो दिन में प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। वहीं इस रेस में सबसे आगे चल रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीसीसी चीफ बनने से साफ...

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कांग्रेस के सभी गुट सक्रिय हो गए हैं। पार्टी हाइकमान एक दो दिन में प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान कर सकती है। वहीं इस रेस में सबसे आगे चल रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीसीसी चीफ बनने से साफ इंकार कर दिया है। मीडिया से चर्चा के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह इस जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कुछ न कहते हुए हाथ से इंकार करने का इशारा कर दिया।
 

दरअसल, कांग्रेस पीसीसी चीफ को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। इस रेस में सबसे आगे दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम चल रहा है। वहीं शुक्रवार को सूत्रों ने बताया कि सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी पर दवाब बना रहे हैं। यदि ऐसा नहीं होता है तो वे कांग्रेस छोड़ने की धमकी भी दे चुके हैं। दिग्विजय सिंह से जब सिंधिया की नाराजगी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे किसी बात से नाराज नहीं है मेरी आज ही उनसे फोन पर बात हुई है। साथ ही उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कहा कि वर्तमान में कमनाथ प्रदेश अध्यक्ष हैं। फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं है। कोई यह न समझ कि पद वर्तमान में खाली है।


PunjabKesari
 

दिग्विजय का लिखा पत्र हुआ वायरल
दिग्विजय सिंह का एक पत्र आज वायर हो रहा है। जिसमें उन्होंने प्रदेश के सभी मंत्रियों से मिलने का समय मांगा है। सिंह ने हा कि यह पत्र उन्होंने काफी दिन पहले लिखा था। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मंत्रियों की कार्यशैली को लेकर विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आ चुकी है। एक दिन पहले सपा के विधायक राजेश शुक्ल ने वन मंत्री उमंग सिंघार के मिलने का समय नही देने को लेकर गुस्सा जताया था. सपा विधायक ने सरकार में बैठ मंत्रियों के रवैये पर आपत्ति जताई तो अब कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह की सभी मंत्रियों को लिखी गई चिट्ठी से बवाल उठ खड़ा हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!