दिग्विजय की दावा, 15 साल बाद इस वजह से कांग्रेस जीतेगी चुनाव

Edited By suman, Updated: 30 Nov, 2018 03:14 PM

digvijaya said after 15 years congress won this election

कांग्रेस के  वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को एमपी विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 132 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। इस बार विधानसभा चुनाव के लिए  75 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2013 की तुलना में मतदान प्रतिशत में...

भोपाल: कांग्रेस के  वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एमपी विधानसभा की कुल 230 सीटों में से 132 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। इस बार विधानसभा चुनाव के लिए  75 प्रतिशत मतदान हुआ। साल 2013 की तुलना में मतदान प्रतिशत में दो प्रतिशत का इजाफा हुआ। दिग्विजय ने कहा, ‘हम 132 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और 15 साल बाद राज्य में बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर देंगे। 2013 के विधानसभा चुनाव में करीब तीन प्रतिशत जाली मतदाता थे। इस दफा विधानसभा चुनाव से पहले हमने मतदाता सूची से इनकी लगभग छंटनी करवा दी।’ 

PunjabKesari

दिग्विजय ने की कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तारीफ 
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस बार चुनाव जीतने के लिए दिलो-जान लगा दिया। उन्होंने कहा, ‘इस बार कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। यह जनता और सरकार के बीच की लड़ाई है।’ 

PunjabKesari

2003 में मध्य प्रदेश की सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस इस बार वापसी का जोरदार दावा कर रही है। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ की तिकड़ी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा है। अब 11 दिसंबर को आने वाले नतीजे ही तस्वीर साफ करेंगे कि यह तिकड़ी अपना काम सही से कर पाई है या फिर लगातार तीन बार से मुख्यमंत्री बन रहे शिवराज सिंह चौहान चौथी बार भी राज्य के मुख्यमंत्री बन जाएंगे और कांग्रेस का सपना टूट जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!