डर्टी पॉलिटिक्स: कांग्रेस प्रत्याशी को नशे का कारोबारी बताकर भाजपा के नाम से बांटे जा रहे पर्चे

Edited By meena, Updated: 29 Jun, 2022 02:03 PM

dirty politics of pamphlets in dabra

डबरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 23 में डर्टी पॉलिटिक्स का एक मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कमलेश राजोरिया के खिलाफ कुछ पर्चे बांटे जा रहे हैं। आरोप है कि ये पर्चे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भीकम साहू द्वारा बांटे गए हैं।

डबरा(भरत रावत): डबरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 23 में डर्टी पॉलिटिक्स का एक मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी मीरा कमलेश राजोरिया के खिलाफ कुछ पर्चे बांटे जा रहे हैं। आरोप है कि ये पर्चे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भीकम साहू द्वारा बांटे गए हैं। इन पर्चों में कांग्रेस प्रत्याशी को अवैध नशे का कारोबारी बताया गया है साथ ही ऐसे प्रत्याशी को मतदान ना करने की अपील जनता से की गई है। बांटे जा रहे पर्चो में निवेदक का नाम भीकम साहू भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष डबरा लिखा हुआ है।

PunjabKesari

भाजपा नगर मंडल का बयान...
वही पर डबरा नगर में बांटे जा रहे पर्चो पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भीकम साहू का कहना है कि वो और उनकी पार्टी इस तरह की द्वेषपूर्ण राजनीति ना ही करते हैं ना ही इस तरीके की राजनीति में विश्वास रखते हैं जिस किसी ने भी यह हरकत की है यह निंदनीय हैं और वह इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी करने जा रहे हैं। उनका बांटे जा रहे पर्चो से कोई लेना देना नहीं है। उनकी पत्नी खुद वार्ड नंबर 6 से भाजपा की पार्षद प्रत्याशी है और वो उनके चुनाव प्रचार में व्यस्त है। 

PunjabKesari

तो वहीं पर कांग्रेस प्रत्याशी के पुत्र अभिषेक राजोरिया का कहना है कि उन्होंने अपने वकील से पर्चे बांटने वालों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। उनका इस तरीके के कारोबार से कोई लेना देना नहीं है यह उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!