राज्यसभा चुनाव के लिए कवायद तेज, रिटर्निंग अफसर नियुक्त

Edited By meena, Updated: 29 Dec, 2019 05:18 PM

exercise fast for rajya sabha elections returning officer appointed

मध्य प्रदेश राज्य सभा की तीन सीटों पर चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को बतौर रिटर्निंग अफ्सर नियुक्त किया है। वहीं चुनाव की अधिसूचना भी जनवरी के...

भोपाल: मध्य प्रदेश राज्य सभा की तीन सीटों पर चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह को बतौर रिटर्निंग अफ्सर नियुक्त किया है। वहीं चुनाव की अधिसूचना भी जनवरी के पहले हफ्ते में जारी होने की संभावना है। बता दें कि, 9 अप्रैल 2020 में तीन राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यानारायण जटिया का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 

PunjabKesari
कांग्रेस मार सकती है बाजी
राज्य सभा की खाली होने वाली सीटों पर कब्जा करने के लिए कई नेता रेस में हैं। फिलहाल इन तीन सीटों पर दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस काबिज है लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने का सीधा फायदा राज्य सभा चुनाव में मिलेगा। क्योंकि राज्य सभा सदस्यों के चुनाव में प्रत्याशी को जीत के लिए 58 विधायकों के वोटों की जरूरत होती है। कांग्रेस के पास पास 121 विधायकों का समर्थन है। वहीं, भाजपा के 108 विधायक हैं। ऐसे में कांग्रेस के दो प्रत्याशियों की राज्यसभा चुनाव में जीत आसान है।

PunjabKesari

सिंधिया रेस में सबसे आगे
राज्य सभा चुनाव के लिए कांग्रेस के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, मीनाक्षी नटराजन, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, वर्तमान सांसद दिग्विजय सिंह शामिल हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि इस बार राज्य सभा के लिए पार्टी ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजने का मन बना चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!