गुम हुए मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे, SP विवेक अग्रवाल को लोग दे रहे दुआएं

Edited By meena, Updated: 10 Jun, 2021 10:44 PM

faces blossomed after finding lost mobile

मोबाइल गुम होने बाद लोगों को यह उम्मीद कम ही रहती है उनका स्मार्टफोन मिल पाएगा लेकिन छिंदवाड़ा की साइबर सेल की टीम इस मामले में बहुत गम्भीर है। वहीं एसपी विवेक अग्रवाल के प्रयासों से 3 सौ ऐसे लोगों के चेहरे पर...

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): मोबाइल गुम होने बाद लोगों को यह उम्मीद कम ही रहती है उनका स्मार्टफोन मिल पाएगा लेकिन छिंदवाड़ा की साइबर सेल की टीम इस मामले में बहुत गम्भीर है। वहीं एसपी विवेक अग्रवाल के प्रयासों से 3 सौ ऐसे लोगों के चेहरे पर मुस्कान आई है जिनके फोन गुम हो गए थे।

PunjabKesari

जिले की कमान जब से  एसपी विवेक अग्रवाल ने संभाली है तब से पिछले सालों के क्राइम आंकड़ो में  गिरावट आई है। साथ ही अपराधियों में पुलिस का ख़ौफ़ भी नजर आ रहा है। पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल के निर्देशन पर साइबर सेल टीम ने 300 गुम मोबाइल तलाश करने पर सफलता पाई है एसपी विवेक अग्रवाल ने बताया कि लगातार जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायत पुलिस के पास आ रही थी जिसे पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए साइबर  सेल की मदद से इस मामले में काम करना शुरू किया।

PunjabKesari

जिन्हें कोरोना प्रोटोकॉल के तहत रोजाना 10-10 कर उनके असली हकदारों को लौटाया जा रहा है। रोजाना एसपी कार्यालय में एसपी विवेक अग्रवाल अपने हाथों से मोबाइल लौटा रहे है जिसमें वाहन चालक, गरीब मजदूर, किसानों ,छात्रों सहित सभी गुम हुए मोबाइल पाकर उनके चेहरे पर एक अलग खुशी देखी जा सकती है साथ ही लोग इसके लिए छिंदवाड़ा पुलिस एवं पुलिस कप्तान विवेक अग्रवाल को धन्यवाद दे रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!