Edited By meena, Updated: 06 Mar, 2023 12:08 PM

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में फाग उत्सव का शुभारंभ हुआ। बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान आज 40 क्विंटल अलग अलग फूलों से फाग उत्सव का रंग देखने को मिला।
उज्जैन (विशाल सिंह): विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में फाग उत्सव का शुभारंभ हुआ। बाबा महाकाल की भस्म आरती के दौरान आज 40 क्विंटल अलग अलग फूलों से फाग उत्सव का रंग देखने को मिला। कल बाबा के दरबार मे रंग गुलाल से होली खेली जाएगी।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवार को होने वाली भस्म आरती के दौरान फाग उत्सव की धूम देखने को मिली। महाराष्ट्र से आए एक भक्त ने बाबा के फाग उत्सव में 40 क्विंटल फूल अर्पित किए। भस्म आरती के दौरान बाबा ने फूलों की होली खेलकर फाग उत्सव मनाया। नंदी हॉल में भी जमकर भक्तों ने एक दूसरे पर फूल बरसाए और फाग उत्सव का आनंद लिया।

मंदिर के पुजारी दिलीप गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष 1 क्विंटल फूल बढ़ाकर बाबा की भस्म आरती में फाग उत्सव मनाया जाता है। इस बार 40 क्विंटल फूल अलग-अलग तरह के अन्य प्रदेशों से बाबा के दरबार में पहुंचे और फाग उत्सव मनाया गया। कल बाबा महाकाल के दरबार में रंग गुलाल से होली खेली जाएगी। आज सोमवार को भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन दिए।