मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने प्रेम प्रसंग के चलते लगाई फांसी, नहीं मिला ससाइड नोट

Edited By Devendra Singh, Updated: 16 Oct, 2022 01:14 PM

famous tv actress vaishali thakkar suicide in indore

इंदौर में मशहूर टीवी कलाकार वैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड किया है।

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पूरा मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल भिजवाया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है से हुई थी करियर की शुरूआत

वैशाली ठक्कर की आत्महत्या का मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कॉलोनी का है। कई सालों से इंदौर में रह रही टीवी सीरियल कलाकार वैशाली ठक्कर ने अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार वैशाली टककर स्टार+ के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है, से शुरुआत की थी और इस सीरियल में संजना का किरदार निभाया था। जिससे यह बहुत फेमस हो गई थी। अभी तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। इसके साथ ही पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुटी है।

PunjabKesari

वैशाली को मिल चुका है गोल्डन पेटल अवार्ड्स

वैशाली ठक्कर, इंदौर की होकर बिजनेसमैन परिवार से है। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी। 2015 में उन्हें स्टार प्लस का शो यह रिश्ता क्या कहलाता हैं, में संजना का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने इस टेलीविज़न शो से खूब प्रसिद्धी हासिल की थी। इस शो के बाद वह ये वादा रहा, ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत में नजर आई. वैशाली का सबसे पोपुलर किरदार ससुराल सिमर का का अंजलि भारद्वाज का था। जिसके लिए उन्होंने गोल्डन पेटल अवार्ड्स के बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगटिव रोल से सम्मानित भी किया जा चुका है। 2019 में वैशाली टेलीविज़न शो मनमोहिनी में नजर आ रही हैं। जिसमे वह मानसी का किरदार निभा रही हैं। टेलीविज़न के अलावा वैशाली ने फिल्मों में भी काम किया हैं।

महिदपुर का रहने वाला है वैशाली का परिवार 

वैशाली ठक्कर की परवरिश इंदौर में हुई हैं। उन्हें टेलीविज़न पर पहला ब्रेक थ्रू टेलीविज़न सीरियल “यह रिश्ता क्या कहलाता हैं” से मिला था। वैशाली का बचपन से अभिनय का शौक हैं। 2017 में उन्हें बेस्ट नेगटिव किरदार निभाने के लिए कलर्स गोल्डन पेटल अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली हैं। 

यह कोई फिल्मी कलाकारों का इस तरीके से आत्महत्या करना कोई पहला मामला नहीं है। इसस पहले भी कई कलाकारों ने किसी न किसी वजह से अपनी जिंदगी की जंग हार चुके हैं। अब देखना होगा पुलिस जांच में क्या हकीकत सामने आती है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!