मक्का के दाम पर किसानों का गुस्सा फूटा, खंडवा-इंदौर रोड पर चक्काजाम, तीसरी बार सड़कों पर उतरे किसान

Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Oct, 2025 05:44 PM

farmers  anger erupts over maize prices blockade on khandwa indore road

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के इंदौर रोड पर सोमवार दोपहर उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई

खंडवा। (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के इंदौर रोड पर सोमवार दोपहर उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई, जब सैकड़ों किसान अपनी ट्रॉलियों के साथ सड़क पर उतर आए। किसानों का आरोप है कि मंडी में मक्का की फसल का भाव बेहद कम मिल रहा है — महज 800 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली लगाई जा रही है। वहीं किसान 1500 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर अपनी उपज बेचने की मांग कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उचित दाम तय नहीं किए जा रहे हैं, इसलिए उन्हें मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा। बता दें कि यह 15 दिनों में तीसरी बार है जब किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। किसानों ने साफ कहा है कि उन्हें मक्का का भाव 2000 रुपए प्रति क्विंटल चाहिए, जबकि मंडी में व्यापारी इससे काफी कम दाम दे रहे हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।

PunjabKesariकृषि उपज मंडी सचिव ओपी खेड़े ने कहा कि किसानों की मांग प्रशासन तक पहुंचाई जा रही है। मंडी में खरीदी व्यवस्था और भाव पर चर्चा चल रही है। जल्द ही समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

15 दिनों में लगातार तीसरी बार किसानों के चक्काजाम ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि किसानों की इस नाराज़गी का समाधान कितनी जल्दी निकलता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!