मंदसौर में पिता ने अपने बेटे और बेटी के साथ की आत्महत्या , पेड़ पर लटका मिला शव, गांव में फैली सनसनी..

Edited By Himansh sharma, Updated: 04 Mar, 2024 02:08 PM

father commits suicide along with his son and daughter in mandsaur

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आपको बता दें की एक पिता ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है , फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र की है। सोमवार को गांव के एक पेड़ पर ग्रामीणों ने तीन लोगों के शवों को लटका हुआ देखा इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई थी आपको बता दें कि घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किए गए सुसाइड नोट को प्राथमिक तौर पर आधार मानकर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!