सूर्या राइस मिल में साड़ी का फंदा बनाकर महिला मजदूर ने की आत्महत्या, मची अफरा तफरी

Edited By meena, Updated: 02 Apr, 2024 03:16 PM

female laborer commits suicide in surya rice mill

धमतरी जिले के सूर्या राइस मिल में एक महिला मजदूर ने आत्महत्या कर ली...

धमतरी (पूनम शुक्ला): धमतरी जिले के सूर्या राइस मिल में एक महिला मजदूर ने आत्महत्या कर ली। महिला ने राइस मिल के अंदर साड़ी के पल्लू से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। महिला की आत्महत्या से राइस मिल मजदूरों में हड़कंप मच गया। मजदूरों ने इसकी जानकारी राइस मिल के मालिक को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। हालांकि महिला के आत्महत्या के कारण अज्ञात है।

वही राइस मिल के मालिक राजेंद्र लुंकड़ ने बताया कि महिला काफी समय से उनके राइस मिल में काम कर रही थी। महिला का नाम शिव कुमारी मांडवी उम्र 45 वर्ष जो कि ग्राम खल्लारी की निवासी बताई जा रही है। वही कल दिन भर महिला ने मिल में कोई काम नहीं किया था। रात्रि के समय अचानक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

मामले की जानकारी लगते ही तत्काल अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस और महिला के शव को धमतरी जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं परिजनों का कहना है कि महिला अपना घर परिवार छोड़कर कई सालों से धमतरी में काम कर रही थी। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि महिला ने आत्महत्या क्यों की हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!