Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Mar, 2024 04:48 PM
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में महुआ बीनने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया।
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में महुआ बीनने को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। आपको बता दें की इस विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को कुल्हाड़ी मार दी। हमले में बड़े भाई की मौत हो गई है। घटना नैरोजाबाद थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बघवार गांव में महुआ बीनने को लेकर दो भाइयों में विवाद हुआ था।
इस दौरान छोटे भाई परसादी सिंह ने अपने बड़े भाई गोपाल सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से गोपाल सिंह घायल हो गया था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां पर गोपाल सिंह की मौत हो गई है। इस मामले में नैरोजाबाद थाना पुलिस का कहना है कि दो भाइयों के बीच विवाद हुआ है अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।