पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का अचानक हुआ निधन, पूरे परिवार समेत कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 13 Jul, 2026 03:14 PM

former chief minister s wife passes away suddenly

MP/CG desk: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का सोमवार को निधन हो गया है। शांति वोरा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल में उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। पूर्व...

 

MP/CG desk: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल स्व. मोतीलाल वोरा की पत्नी शांति वोरा का सोमवार को निधन हो गया है। शांति वोरा लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। दुर्ग के शंकराचार्य अस्पताल में उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने शोक जताया है। बता दें कि शांति वोरा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी थी। पूरे परिवार समेत कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दौड़ी है।


भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, "वरिष्ठ कांग्रेस नेता, अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय बाबू जी स्व. मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी एवं दुर्ग शहर के पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा जी की पूज्य माता श्रीमती शांति वोरा जी के निधन का समाचार दुःखद है, ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार और सभी परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें"

वहीं, ताम्रध्वज साहू ने पोस्ट कर लिखा, "पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी की धर्मपत्नी तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अरुण वोरा जी की पूज्य माताश्री, आदरणीया श्रीमती शांति वोरा जी का आज, 13 जुलाई 2026 को निधन हो गया। यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल वोरा परिवार एवं समस्त शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।"

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!