भोपाल में पूर्व विधायक जितेंद्र डागा भी कोरोना पॉजिटिव, दिग्विजय से भी मिले थे

Edited By Jagdev Singh, Updated: 10 May, 2020 01:53 PM

former mla jitendra daga also met corona ve digvijay in bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा की कोरोना रिपोर्ट पॉ‍जिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्व विधायक के घर पहुंचे, उनके घर डागा हाउस में 10 हजार लोगों के लिए रोज खाना बन रहा था। यहां से भोपाल के...

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हुजूर विधानसभा से पूर्व विधायक जितेंद्र डागा की कोरोना रिपोर्ट पॉ‍जिटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पूर्व विधायक के घर पहुंचे, उनके घर डागा हाउस में 10 हजार लोगों के लिए रोज खाना बन रहा था। यहां से भोपाल के कई क्षेत्रों में वितरित किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां काम कर रहे लोगों की टेस्टिंग कर रही है। डागा की पत्नी और बेटे ने भी अपने सैंपल दिए हैं। जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक डागा हाल ही में दिग्विजय सिंह से भी मिले थे। सिंह के सहयोग से ही यहां रसोई चल रही थी। फिलहाल रसोई को बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे इलाके को सील करने की तैयारी की है। यहां पुलिस भी तैनात कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!