ग्वालियर में बड़ा हादसा, तेज आंधी से गिर गई मकान की दीवार, चार लोगों की मौत

Edited By Himansh sharma, Updated: 14 Jun, 2025 11:32 AM

four people died due to wall collapse in gwalior

शंकरपुर न्यू दाल बाजार इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल की दीवार तेज आंधी और बारिश के कारण गिर गई।

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शंकरपुर न्यू दाल बाजार इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल की दीवार तेज आंधी और बारिश के कारण गिर गई। पांच लोग गंभीर घायल हो गए थे, जिनको तत्काल रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका अभी इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे आई तेज आंधी और बारिश बिजली के बीच कुछ लोग एक मकान के पास प्लाट पर बनी टीन शेड में चले गए थे इस दौरान बड़ा हादसा हो गया।

मकान के दूसरे मंजिल की दीवार अचानक गिर गई, जिससे टीन शेड के नीचे खड़े लोग दब गए। तेज आवाज के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। स्थानीय स्तर पर लोगों ने टीन शेड मलवे में दबे लोगों का बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचा था। जहां पांच लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। 

PunjabKesariअस्पताल पहुंचने से पहले ही चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में खुद मकान मालिक महेंद्र इंगले की मौत हुई है और तीन अन्य जिनमें 32 साल का जावेद, 40 साल का इसरायल, 35 साल के मफरत की मौत हो गई है। सभी आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं, तो वहीं 20 साल के माहिर खान का गंभीर अवस्था में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!