आसमानी बिजली गिरने से चार लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 20 Jul, 2021 04:09 PM

four people were scorched by lightning two in critical condition

जनपद पंचायत सिवनी थाना क्षेत्र बंडोल के ग्राम पंचायत परासिया में मंगलवार को दोपहर आसमानी बिजली गिरने से 4 लोग झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव परासिया में मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे आसमानी बिजली गिरी। खेत में कृषि कार्य करने पहुंचे चंद्रमोहन...

सिवनी (अब्दुल क़ाबिज़ खान): जनपद पंचायत सिवनी थाना क्षेत्र बंडोल के ग्राम पंचायत परासिया में मंगलवार को दोपहर आसमानी बिजली गिरने से 4 लोग झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव परासिया में मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे आसमानी बिजली गिरी। खेत में कृषि कार्य करने पहुंचे चंद्रमोहन बंजारा, उनकी पत्नी, एक बच्ची व उनकी भाभी जोरदार गिरी बिजली का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए सभी लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले भी बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली गिरने की सूचना प्राप्त हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!