CM मोहन यादव को छात्राओं ने बांधी राखी, बदले में मांगा स्कूल को लेकर ये बड़ा तोहफा

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Aug, 2026 07:05 PM

girls rakhi wish wins cm mohan yadav s assurance

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अति उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्य को लेकर बातचीत की।

भोपाल : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार 29 अगस्त को बालाघाट जिले के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लांजी का भ्रमण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने बीच पाकर 10वीं कक्षा के विद्यार्थी अति उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्य को लेकर बातचीत की। छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व पर जन विश्वास अभियान अंतर्गत हुए विद्यालय भ्रमण में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी और उपहार स्वरूप स्कूल को सांदीपनि विद्यालय में परिवर्तित करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छात्राओं को निराश नहीं किया और आश्वस्त किया कि उनके विद्यालय को सांदीपनि विद्यालय बनाया जायेगा।

PunjabKesariमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कक्षा 10वीं में रसायन विज्ञान के चल रहे पीरियड में विद्यार्थियों से सवाल किया कि “पानी में क्या डालने से आग लग जाती है?” बालिका द्वारा सोडियम को पानी में डालने से आग लग जाने संबंधी उत्तर पर मुख्यमंत्री ने सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से जानना चाहा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि वे पीएससी की तैयारी कर अधिकारी बनना चाहते हैं। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कक्षा में एक बालिका ने सवाल किया कि सीएम राइज विद्यालयों का नाम सांदीपनि विद्यालय क्यों रखा गया है? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालिका के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और उनके मित्र सुदामा के गुरु महर्षि सांदीपनि से प्रेरणा लेकर इन विद्यालयों का नाम सांदीपनि विद्यालय रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में बगैर किसी भेदभाव के सांदीपनि गुरु के आश्रम की तरह ही अमीर और गरीब सभी बच्चों को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। उन्होंने कहा कि बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री तथा बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन सहित विद्यालय का स्टॉफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!