Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Jul, 2025 07:58 PM

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक प्लेन हादसा होते - होते रह गया
इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक प्लेन हादसा होते - होते रह गया, बताया जा रहा है गोवा से इंदौर आने वाली इंडिगो फ़्लाइट में लैंडिंग गियर में कुछ तकनीकी ख़राबी आ गई और वॉर्निंग जारी की गई, ऐसा कहा जाता है कि यह गंभीर मामला है, इसका मतलब यह है कि विमान उतरने के लिए तैयार नहीं है। इसके चलते विमान काफ़ी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा।
जब स्थिति ठीक हुई उसके बाद सुरक्षित लैंडिंग विमान की कराई गई। इस फ्लाइट में 140 यात्री थे, प्लेन एयरबस ए 320 नियो बताया जा रहा है। गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो फ़्लाइट संख्या 6E 813 में यह समस्या आई थी। इसमें 140 यात्री सवार थे। जब फ़्लाइट को लैंड होना था तभी प्लेन में अंडर कैरिज वॉर्निंग आ गई।
इसके बाद विमान काफ़ी देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा, इस दौरान यात्रियों की सांसें थम गई थी। आख़िरी में समस्या दूर हुई और लैंडिंग गियर सही तरह से काम करने लगा और उसके बाद पायलट द्वारा सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, बताया जा रहा है यह फ़्लाइट 4: 30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करना थी, लेकिन तकनीकी समस्या आने के कारण 5:08 पर यह लैंडिंग हुई, कुल मिलाकर 38 मिनट तक प्लेन हवा में चक्कर लगाता रहा।