रिटायर्ड IAS संजय गुप्ता को सरकार ने भोपाल में सौंपी नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Edited By meena, Updated: 05 Jun, 2026 08:30 PM

government assigns new responsibility to retired ias officer sanjay gupta order

मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के पद पर अहम नियुक्ति की है। राज्य सरकार ने इस पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे संजय गुप्ता को पदस्थ किया है...

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी के पद पर अहम नियुक्ति की है। राज्य सरकार ने इस पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे संजय गुप्ता को पदस्थ किया है। संजय गुप्ता इससे पहले उज्जैन संभाग के आयुक्त के तौर पर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। 

बता दें कि पहले यह जिम्मेदारी एम.बी ओझा के पास थी, लेकिन 2025 में उनकी रिटायरमेंट के बाद से लंबे समय से यह पद रिक्त पड़ा था। सूत्रों की मानें तो भोपाल में चुनाव से संबंधित 6 सौ से अधिक फाइलें पेंडिंग पड़ी है। राज्य सहकारी संस्थाओं में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू रूप से संचालित कराने वाली इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को अब संजय गुप्ता संभालेंगे। सरकार के इस फैसले को सहकारी क्षेत्र में चुनावी व्यवस्थाओं को गति देने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है।

PunjabKesari

सीएम के करीबी माने जाते हैं गुप्ता

संजय गुप्ता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी और भरोसेमंद अधिकारियों में से एक मानें जाते हैं और गैर राज्य प्रशासनिक सेवा से आईएएस पद पर प्रमोट हुए अधिकारियों में शामिल रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!